नेशनल
मैन बुकर पुरस्कार की दौड़ में अरुं धती सबसे आगे
लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)| अपने पहले उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए 22 साल पहले प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार ‘मैन बुकर’ पाने वाली लेखिका अरुं धति रॉय इसी साल आए अपने दूसरे उपन्यास ‘मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पिनेस’ के लिए भी इस पुरस्कार की सूची में सबसे आगे चल रही है। मीडिया में गुरुवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली। मैन बुकर पुरस्कार-2017 के लिए चयनित सूची में पुलित्जर, कोस्टा, बेलीज, फोलियो और इम्पैक जैसे बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार शामिल हैं, लेकिन अरुं धति एकमात्र ऐसी साहित्यकार हैं, जो पहले भी यह पुरस्कार पा चुकी हैं।
समाचार-पत्र ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अरुं धति की नई पुस्तक एक ट्रांसजेंडर महिला के बारे में है और समालोचकों ने उनकी इस पुस्तक को ‘बेहद समृद्ध और अहम पुस्तक’ कहा है।
मैन बुकर पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने 150 पुस्तकों में से चार ऐसे रचनाकारों को भी सूचीबद्ध किया है, जो इससे पहले बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित तो हुए हों, लेकिन पुरस्कार जीता न हो।
50,000 पाउंड इनामी राशि वाले पुरस्कार के लिए नामांकित अन्य रचनाकारों में अली स्मिथ, जेडी स्मिथ, सेबास्टियन बैरी और मोहसिन हामिद भी शामिल हैं।
निर्णायक मंडल अब तक चयनित 13 पुस्तकों का अध्ययन कर उसमें से छह पुस्तकों की एक छोटी सूची तैयार करेंगे, जिसकी घोषणा 13 सितंबर को की जाएगी।
विजेता की घोषणा 17 अक्टूबर को की जाएगी।
पिछले वर्ष अमेरिकी लेखक पॉल बीटी को उनकी पुस्तक ‘द सेलआउट’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया था। पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से बीटी के उपन्यास की 360,000 प्रतियां बिक चुकी हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल14 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल20 hours ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद