Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेएनयू में तोप लगाने पर कुलपति के समर्थन में आए भाजपा सांसद

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति की विश्वविद्यालय परिसर में तोप लगाए जाने की मांग के प्रति समर्थन जताया है। कुलपति का कहना है कि विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना रोपने के लिए यह तोप लगाया जाना जरूरी है।

लेखी ने कुलपति की मांग का समर्थन करते हुए यहां तक कह दिया कि जेएनयू जैसे शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद का संकल्प दिलवाना जाना चाहिए।

लोकसभा में मुद्दे पर चर्चा करते हुए लेखी ने कुलपति की मांग पर उठे विवाद की भर्त्सना की।

लेखी ने कहा, कल कारगिल दिवस है और इस दिन हम अपने शहीदों को याद करते हैं। जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों में, जहां कुलपति ने तोप को प्रदर्शनी के तौर पर लगाए जाने की मांग की है, कुछ लोग इस पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

लेखी ने कहा कि जेएनयू के विद्यार्थियों को यह शपथ लेनी चाहिए, हम जिंदा रहें या न रहें, मां, आपका गौरव जीवित रहना चाहिए..भारता माता का गौरव और हमारा राष्ट्र के प्रति प्रेम हमेशा जीवित रहना चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि उनके बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां एक पुराना विमान प्रदर्शन के लिए लगाया गया है और वे उसके इर्द-गिर्द खेलना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, यहां तक कि बड़ा होते हुए वे वायु सेना के अड्डे पर विमान देखने जाएंगे..राष्ट्र को समझकर ही राष्ट्रवाद की भावना हासिल की जा सकती है।

लेखी ने कहा, ये शैक्षणिक संस्थान सरकार के पैसों पर चलती है और अगर वहां अलगाववादी नारे लगेंगे या ‘भारत के विभाजन’ के नारे लगेंगे, तो मेरे खयाल से प्रशासन और विचारधारा में कहीं तो समस्या है।

उन्होंने कहा, अगर कोई इसे बदलने की कोशिश करता है, जैसा कि इस मामले में जेएनयू के कुलपति कर रहे हैं, तो इस पर राष्ट्रवाद का विवाद खड़ा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी के लिए एक पुराना तोप लगाए जाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि विद्यार्थियों को देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों का स्मरण कराया जा सके।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending