Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत के लिए बड़ा खतरा है चीन,सुरक्षा पर फोकस की जरूरत : इंडियन आर्मी

Published

on

चीन सीमा, इंडियन आर्मी, चीन, पाकिस्तान, अजीत डोभाल

Loading

डोकलाम सीमा विवाद के पीछे डोभाल का दिमाग : चीन

नई दिल्‍ली। चीन सीमा पर बढ़ती तनातनी के बीच इंडियन आर्मी का बड़ा बयान आया है। इंडियन आर्मी ने चीन को भविष्य के लिए बड़ा खतरा करार दिया है।

आर्मी वाइस-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच की सांठगांठ सामने को देखते हुए हमें सुरक्षा को लेकर और फोकस करने की जरूरत है।

इंडियन आर्मी के वाइस-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने दिल्ली में सीआईआई सेमिनार में कहा कि सेना प्रमुख ने ढाई मोर्चे पर युद्ध की जो बात कही थी, उसमें युद्ध का हौवा खड़ा करने की बात नहीं थी बल्कि सच्चाई थी, जिसका सामना करने के लिए सेना तैयारी पर फोकस कर रही है।

आर्मी के वाइस-चीफ ने कहा कि भारत के दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान हाल के दिनों में सुर में सुर मिलाकर बात कर रहे हैं। चीन भविष्य में खतरा बन सकता है, ऐसे में हमें अपनी सुरक्षा पर फोकस करना होगा।

बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद पर गतिरोध लगातार जारी है। चीन लगातार भारत को सिक्किम-भूटान बॉर्डर से अपनी सेना हटाने को कह रहा है, पर भारत भी सेना ना हटाने पर अड़ा है। इस बीच, बीजिंग में ब्रिक्स की एनएसए लेवल की मीटिंग होने वाली है।

चीन ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साधा है। चीन ने आरोप लगाया है कि डोकलाम में सीमा विवाद के पीछे अजीत डोभाल का ही दिमाग है।

बता दें कि मोदी के सबसे खास सिपाही माने जाने वाले डोभाल को लेकर किसी देश ने ऐसे बयान दिया है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इंडियन जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले डोभाल से पाकिस्तान भी हमेशा डरा
करता है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी प्रतिबंध के बाद सुधरेगा पाकिस्तान?

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending