Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोकसभा में हंगामा, कार्रवाई स्थगित

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)| नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर मंगलवार को लोकसभा की कार्रवाई अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्रवाई शुरू होजे ही कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

महाजन ने प्रश्न काल के स्थगन का खड़गे का नोटिस अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच महाजन ने सदन की कार्रवाई अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सोमवार को छह कांग्रेस सांसदों के निलंबन के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

बाद में खड़गे ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस सदस्यों के निलंबन के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा, मीरा कुमार के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कभी अपना आपा नहीं खोया। अध्यक्ष को सरकार के दबाव में नहीं आना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending