Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

क्‍यों नहीं कहते अमरनाथ में हिंदुओं का कत्‍ल हु‍आ : चेतन भगत

Published

on

चेतन भगत, अमरनाथ, उपन्यासकार चेतन भगत, मुसलमान, ट्विटर

Loading

नई दिल्ली। बस में सवार अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सोशल मीडिया ट्विटर पर चर्चित उपन्यासकार चेतन भगत के एक ट्वीट से घमासान छिड़ गया है।

चेतन भगत ने ट्वीट कर सवाल पूछा कि ‘जब जुनैद की मौत हुई तो मीडिया ने कहा कि उसे मुसलमान होने की वजह से मारा गया। तो फिर ये क्यों न कहा जाए कि जो लोग अमरनाथ हमले में मरे हैं उन्हें हिंदू होने की वजह से मारा गया?’

चेतन भगत के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में कई तरह के जवाब और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग जहां चेतन भगत के ट्वीट के समर्थन में ट्वीट कर सुर में सरु मिला  रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने चेतन भगत की इस ट्वीट को लेकर आलोचना भी की है।

बता दें कि जुनैद नाम के शख्स की हरियाणा में ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद देश में कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

चेतन भगत देश के जानेमाने उपन्यासकार हैं और उनकी लिखी किताबों में से कई किताबों जैसे थ्री इडियट्स, हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स जैसी फिल्में भी बन चुकी हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending