Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोवा कांग्रेस की किरकिरी, व्हाट्स-एप ग्रुप में शेयर हुआ पोर्न वीडियो

Published

on

Loading

पणजी। गोवा कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन बेहद शर्मिंदगी भरा साबित हुआ। गोवा कांग्रेस के ऑफिशियल वाट्सएप मीडिया ग्रुप में शनिवार को पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ने एक पोर्न क्लिप साझा कर दिया। इस क्लिप को लेकर पार्टी को काफी बदनामी झेलनी पड़ी। बाद में इस पूर्व पदाधिकारी को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

इस ग्रुप के माध्यम से गोवा कांग्रेस के पदाधिकारी मीडिया से संवाद किया करते हैं। इसमें अधिकतर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार जुड़े हुए हैं। शनिवार को पूर्व पदाधिकारी बरनावे स्पेको ने एक बेहद अश्लील वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया। जैसे ही ये मैसेज लोगों के मोबाइल में पहुंचा, हंगामा कट गया।

बाद में गोवा कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता सुनील कावथानकर ने सभी से माफी मांगी और कथित दोषी बरनावे स्पेको को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। कावथानकर ने कहा कि एडमिन होने के नाते मैं सभी सदस्यों से माफी मांगता हूं। ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत बेहद आपत्तिजनक है और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाद में कांग्रेस के पूर्व महासचिव स्पेको ने बताया कि यह गलती से हुआ। मुझे किसी ने क्लिप भेजी थी, जो गलती से इस ग्रुप में साझा हो गया। मैं असुविधा के लिए माफी मांगता हूं।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending