Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

खबरों में निष्पक्षता बहुत महत्वपूर्ण : नायडू

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)| सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि समाचार और सूचना प्रसार में निष्पक्षता बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि लोग मुद्दों को समझ सकें और उन्हें आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा कि समाचार ढांचे को स्थानीय सामग्री, विकास और बॉटम्स अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। समाचार की दक्षता में सुधार पर जोर दिया।

दूरदर्शन क्षेत्रीय समाचार यूनिट (आरएनयू) की कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए नाएडू ने कहा, जीएसटी और स्वच्छ भारत अभियान सूचना सुधार के महत्वपूर्ण उदाहरण थे। ये सरकार की ऐसी ही प्रमुख पहलों के लाभों के बारे में आम लोगों तक सहज रूप से पहुंचने में सफल रहे।

संचार परिदृश्य में दूरदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, दूरदर्शन की रणनीति प्रामाणिकता, निष्पक्षता और सूचना के समय पर प्रसार रूपी तीन स्तंभों पर स्थापित की जानी चाहिए। समाचार और सूचना प्रसार में निष्पक्षता बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि लोग मुद्दों को समझ सकें और उन्हें आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समाचार इकाइयों (आरएनयू) ने भारत जैसे भाषाई और सांस्कृतिक विविधता वाले देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और स्थानीय आकांक्षाओं और संचार जरूरतों को पूरा किया है, जिससे सरकारी संचार में तालमेल आया है।

नायडू ने मनोदशा सुधारने, प्रशासनिक प्रदर्शन को बढ़ाने और सफलता की कहानियों के प्रसार के माध्यम से राष्ट्र में बदलाव लाने के रूप में आरएनयू की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और कहा कि इसका स्थानीय लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने आरएनयू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह दैनिक रूप से 30 घंटे से भी अधिक की संचयी अवधि के दौरान 23 भाषाओं में लगभग 146 दैनिक समाचार बुलेटिनों का प्रसारण करती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि उभरते हुए नए भारत में परिवर्तन लाने के लिए आरएनयू को राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने और एक सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर की लगातार जिम्मेदारियां निभाने की जरूरत है। उन्होंने प्रतिभागियों से नवोन्मुख सोच, नए विचारों और प्रौद्योगिकी उपकरणों को शामिल करके नए विधियों तथा दूरदर्शिता को अपनाने के लिए कहा ताकि बदलते मीडिया परिदृश्य को समझा जा सके।

एम एंड ई उद्योग के बारे नायडू ने कहा, भारतीय एम एंड ई उद्योग विकास के एक मजबूत दौर के शिखर पर है। इसे बढ़ती हुई उपभोक्ता मांग और विज्ञापन राजस्व में हो रहे सुधार से मदद मिल रही है।

नायडू ने कहा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय बदलते सूचना और संचार प्रतिमान के अनुरूप भारतीय सूचना सेवा कैडर में पूरी तरह बदलाव लाने की प्रक्रिया में है। इसमें पूरे देश के समाज के प्रत्येक वर्ग की संचार और सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे और कार्मिकों को मजबूत बनाने के बारे में ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने डीडी न्यूज की नई वेबसाइट का शुभारंभ करने के अवसर पर अधिकारियों की उनके प्रयासों के लिए सराहना की।

इस अवसर पर सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश, सूचना और प्रसारण सचिव एन.के. सिन्हा और प्रसार भारती के सीईओ शशि एस. वेंपाटी मौजूद थे।

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending