Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

असम के राज्यपाल को सताने लगा चीन का डर, अपने ही देश की उड़ाने लगे खिल्ली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सिक्किम की सीमा पर बीते दिनों चीनी सैनिकों की कार्रवाई से भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। भारतीय जवान चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। इसी बीच, असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बयान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा है कि भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन ताकत में भारत से बहुत आगे है। भाजपा शासित असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत और चीन दो साल आगे पीछे आजाद हुए, लेकिन आज परिस्थिति ये है कि हम आज चीन से डरते हैं।

बनवारी लाल पुरोहित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे थे। पुरोहित ने अफसोस जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने हमें बर्बाद कर दिया, वर्ना हम चीन को टक्कर दे पाते। पर मौजूदा समय में चीन हमसे बहुत आगे है और हम उससे टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हम तो युद्ध को टाल रहे हैं।

वहीं देश के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चीन को करारा जवाब दिया। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि 1962 के हालात और अब के हालात में बहुत अंतर है। जेटली के बयान उस वक्त आया है जब चीन ने भारतीय सेना को इतिहास से सबक लेने की नजीहत दी थी।

Continue Reading

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending