Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिर फिसले डोनाल्ड ट्रंप, ‘जर्नलिस्ट’ से खुलेआम करने लगे फ्लर्ट

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं से अपने बर्ताव को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी मामला चौंकाने वाला है। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने एक महिला पत्रकार के साथ ऐसे फ्लर्ट किया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। यही नहीं उन्होंने कुछ अन्य पत्रकारों के सामने एक महिला रिपोर्टर की जमकर तारीफ की। ट्रंप इस महिला रिपोर्टर की मुस्कान पर इस कदर फिदा हुए कि उसकी तारीफ किए बिना नहीं रुक पाए।

ट्रंप ने मंगलवार (27 जून) को लियो वराडकर को आयरलैंड का पीएम चुने जाने पर बधाई देने के लिए फोन किया। इस दौरान कुछ पत्रकारों को भी फोन कॉल को कवर करने इजाजत दी गई। सब कुछ पूर्व नियोजित ढंग से चल रहा था कि ट्रंप की नजर एक महिला पत्रकार पर पड़ गई। वह आयरिश पत्रकार कैट्रिओना पेरी थीं।

ट्रंप ने पेरी को अपने पास बुलाया और कहा, ‘आप कहां से हो। आप यहां आईये। यहां आइये।’ ट्रंप ने महिला पत्रकार से पूछा कि वह कहां से है और किस संस्था में काम करती है। पत्रकार ने बताया कि उसका नाम कैट्रिओना पेरी है और आरटीई न्यूज से है।

इसके बाद ट्रंप ने आयरिश पीएम से फोन पर कहा, “इनकी मुस्कुराहट अच्छी है और मैं शर्त लगा सकता हूं कि यह आपसे अच्छे से पेश आती होंगी।”

ट्रंप द्वारा खुलेआम इस तरह फ्लर्ट किए जाने के बाद पेरी मुस्कराई और इस हैरत भरे पल को ट्विटर पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए एक विचित्र पल था।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप

Published

on

Loading

मास्को। रूस में सेना के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अफसर रूस का मुख्य संचार निदेशालय का प्रमुख वादिम शमारिन है। इससे कुछ दिन पहले ही रिश्वत लेने के ही आरोप में रूस के उपरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया गया था।

रूसी समाचार एजेंसियों ने एक सैन्य अदालत का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें दो महीने के लिए हिरासत में रखा गया है, लेकिन मामले के अन्य विवरण नहीं बताए गए हैं। इससे पहले, इसी साल अप्रैल में, रक्षा उप मंत्री तैमूर इवानोव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इवानोव सर्गेई शोइगु के करीबी सहयोगी थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। शोइगु को हटाए जाने के दो दिन बाद रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यूरी कुजनेत्सोव को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि रक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी का यह संकेत नहीं है कि यह सेना के खिलाफ अभियान है। पेसकोव ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक सतत कार्य है, यह कोई अभियान नहीं है। यह लगातार चलता रहता है। यह हमारे कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गतिविधि का अनिवार्य हिस्सा है।’’ यूक्रेन के साथ लड़ाई में कीव पर जल्दी कब्जा करने में रूस की विफलता के लिए शोइगु को व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया था और निजी सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन ने उन पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में शोइगू को हटाने और सेना प्रमुख जनरल वेलेरी गेरासिमोव को हटाने की मांग करते हुए विद्रोह कर दिया था।

Continue Reading

Trending