Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा, इन दिनों हम देख रहे हैं कि हमारे युवाओं का खेलों में रुझान बढ़ रहा है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि हमारी नई पीढ़ियों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपना भविष्य नजर आ रहा है। और हमारे खिलाड़ी अपने कौशल और उपलब्धियों से देश के लिए ख्याति भी अर्जित करते हैं।

मोदी ने कहा, हम खेलों को जितना बढ़ावा देंगे, हमें उतनी ज्यादा खेलभावना देखने को मिलती है। खेल व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों का संपूर्ण शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चों की खेलों में रुचि है तो उन्हें इसके अवसर दिए जाने चाहिए।

मोदी ने कहा, उन्हें पढ़ाई भी करनी चाहिए। अगर वे पढ़ाई में अच्छा कर सकते हैं, तो उन्हें अवश्य करना चाहिए, लेकिन अगर उनकी खेलों में क्षमता और रुचि है तो स्कूल, कॉलेज, परिवार और उनके आसपास के सभी लोगों को उन्हें बढ़ावा देना चाहिए।

मोदी ने कहा कि हर किसी को आगामी ओलंपिक्स के लिए सपना देखना चाहिए, क्योंकि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

Continue Reading

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending