Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अजब योग का गजब संयोग, केजरीवाल संग नजर आए वेंकैया

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी में हल्की बूंदाबांदी के बीच योग किया।

योग दिवस पर राजधानी दिल्ली की तस्वीर सबसे खास थी। दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने भी नई दिल्ली नगर परिषद द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सफेद ट्रैक सूट पहले केजरीवाल ने हल्की बारिश के बीच हजारों लोगों के साथ मिलकर विभिन्न आसन किए। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी कनॉट प्लेस में ही मौजूद रहे।

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर ये तस्वीरें बेहद खास हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए जो तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी, उसमें वैंकेया नायडू भी शामिल थे। दूसरी तरफ राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर हुई विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया। ऐसे में योग के मैदान की इस तस्वीर को केजरीवाल को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

केजरीवाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक साथ योग करने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी हर रोज योगाभ्यास करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending