Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसानों और कांग्रेस ने मनाया शोक दिवस, शवासन कर जताया विरोध

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस पार्टी और किसान संघ ने योग आसन कर सरकार की नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस ने शवासन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। किसान घाट पर किसानों ने भी शवासन किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में भी किसानों ने शवासन (एक आराम की मुद्रा को मृत शरीर जैसा दिखाना) कर विरोध जताया। किसानों ने बाराबंकी में फैजाबाद हाई-वे पर शवासन कर अपना नाराजगी जताई। सैकड़ों की तादाद में मौजूद किसानों ने हाई-वे पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते मीलों लंबा जाम लग गया, सिर्फ छात्रों और एंबुलेंस को हाई-वे से गुजरने की इजाजत दी गई।

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में हुई किसान हत्याओं के खिलाफ नए तरीके से सरकार का विरोध किया। उन्होंने देश भर में चल रहे योग दिवस के मौके पर शवासन कर अपना विरोध जताया। राज्य में हाल ही हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने ‘विरोध योग’ प्रदर्शन किया और किसानों की फसलों के लिए उचित मूल्य की मांग की। सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, तमिलनाडु और पंजाब समेत कई राज्यों के किसान सरकार से कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending