Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में 65 वर्षीया से सामूहिक दुष्कर्म, मौत

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 65 वर्षीया महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि महिला की मौत दुष्कर्म के बाद बहुत ज्यादा खून बहने से हुई है।

घटना गाजीपुर में चट्टी के करीब हुई। मामला सोमवार को उस वक्त सामने आया, जब एक घर के पास से गुजर रहे राहगीरों ने मदद के लिए अंदर से किसी महिला की चीख सुनी। वे जब घर में दाखिल हुए तो वहां उन्होंने एक अर्ध नग्न महिला को खून से लथपथ पाया।

पुलिस ने बताया कि महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटनास्थल से शराब की चार बोतलें, गिलास और कुछ अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending