ऑफ़बीट
मॉल–सिनेमा न जाने वाली बहू चाहिए : राबड़ी
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए बहू तलाश रही है। वह अपने बेटों के लिए देसी बहू ढूंढ रही हैं। उन्हें मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए।
बता दें कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजश्वी प्रसाद यादव बिहार सरकार में मंत्री हैं। लालू प्रसाद यादव के 69वें जन्मदिन पर रविवार को उन्होंने अपने आवास पर कहा, कि वह अपने बेटों के लिए लड़की ढ़ूंढ़ रही हैं लेकिन सिनेमा और मॉल जाने वाली लड़की उन्हें नहीं चाहिए। ऐसी लड़की को वो बहू के रूप पर पसंद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए देसी बहू चाहिए।
उन्होंने कहा कि वो ‘संस्कारी लड़की‘ को बहू बनाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खासतौर पर तेज प्रताप के लिए वह संस्कारी लड़की चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक वह बहुत धार्मिक है।
उन्होंने कहा कि उन्हें घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्गों का आदर करने वाली लड़की चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे कि हम हैं हमें वैसी ही लड़की चाहिए।
लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के मुताबिक, ”सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए। घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्ग का आदर करने वाली, जैसे कि हम हैं. वैसी लड़की चाहिए।”
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राबड़ी देवी अपने बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की शादी के लिए ये अरमान बयां कर रही थीं। मौका था लालू यादव की 70वीं सालगिरह का जश्न।
तेजस्वी बिहार के डिप्टी सीएम और तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं। ज़ाहिर है कि राबड़ी के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी ही हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
आध्यात्म5 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल1 day ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल1 day ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल1 day ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं