Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

साउथ सिनेमा की धड़कन सिल्क के हुस्न के थे करोड़ों दीवाने लेकिन ऐसे हुई थी मौत

Published

on

Loading

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां बेहद कम समय में शोहरत पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। अक्सर कुछ नई अभिनेत्री डेब्यू फिल्म में ही अंग प्रदर्शन करने में आगे निकल जाती है।

दरअसल वह अपनी सेक्सी इमेज के सहारे अपने फैंस के बीच मशहूर होने की चाह रखती है। 80 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनकी हाट अदाओं पर करोड़ो लोग दीवाने थे। उनकी सेक्सी इमेज को लोग आज भी नहीं भुल सके हैं। यहां बात हो रही है 80 के दशक में साउथ सिनेमा पर राज करने वाली सिल्क स्मिता का। सिल्क स्मिता की शनिवार को 57वीं बर्थ एनिवर्सरी है। साल 2011 में विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर लोगों ने खूब पसंद की गई थी।

बता दें कि यह फिल्म सिल्क स्मिता के जीवन पर बनी थी। सिल्क का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के एल्लुरू में हुआ था। चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छोडऩे वाली सिल्क स्मिता ने फिल्मी दुनिया में शुरुआती दिनों में मेकअप असिस्टेंट का काम करने लगी थी। माना जाता है कि वह भी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के लिए सपने देखने लगी। उनकी पहली फिल्म 1978 में कन्नड़ फिल्म बेदी थी। हालांकि वह बाद में वांडीचक्रम (1979)फिल्म में उनको शानदार सफलता मिली है। माना जाता है कि इसी फिल्म के बाद उनका नाम सिल्क पड़ गया। इसके बाद साउथ की फिल्मों केवल सिल्क का ही सिक्का चलता था।

उनके फैन्स इतने ज्यादा बढ़ चुके थे कि हर डायरेक्टर को हर फिल्म में उनका एक गाना रखना बेहद जरूरी हो गया था। आलम तो यह था कि सिल्क हर गाने गाने के लिए 50 हजार रुपए तक लेती थीं। धीरे-धीरे उनकी डिमांड बढऩे लगी।


ऐसे में सिल्क एक दिन में 3-3 शिफ्ट करने को तैयार हो गई थी। हालांकि इसके बाद उनकों काफी धोखा मिला। एक मित्र ने उन्हें लालच के सहारे 2 करोड़ रुपए का घाटा करवाया। इसके बाद सिल्क की जिंदगी बदल गई और मानसिक तौर पर बिमार रहने लगी। 23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता ने बड़ी अजीबो-गरीब तरीके से मौत को गले लगा लिया और उनकी लाश उनके ही घर में पंखे से झूलती मिली। उनकी मौत की खबर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। अभी तक कोई इस सुसाइड को लेकर कुछ भी नहीं कह पा रहा है। उनके जाने के बाद साउथ की फिल्म जगत में गहरा सदमा लगा।

#SILKSMITHA #silk #bollywood #southfilmindustry

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending