Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

MP : मृत किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, शहीद का दर्जा देने की मांग

Published

on

Loading

मंदसौर में कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील

नया गांव/मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत के बाद सियासत भी तेज हो गई है। गुरुवार को मंदसौर में पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत 29 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद राहुल मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में मृत किसानों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने के लिए कांग्रेस उनकी मदद करेगी।

इस मौके पर राहुल ने सियासी तीर भी चलाए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि देश में कर्ज माफ केवल अमीरों को होता है किसानों का नहीं। बता दें कि मध्य प्रदेश में कर्जमाफी, फसल के उचित दाम सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर एक जून से दस दिवसीय आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन हिंसक हो जाने पर पुलिस की फायरिंग में पांच किसान मारे गए थे। शुक्रवार को किसान आंदोलन का नौंवा दिन है।

वहीं मंदसौर में हिंसा के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में शुक्रवार को आठ घंटे की ढील दी गई है। आज (शुक्रवार) को सुबह 10 से शाम छह बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। जिलाधिकारी ओ.पी श्रीवास्तव ने बताया, “कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी गई है लेकिन इस दौरान किसी को भी प्रदर्शन करने या सभी करने की छूट नहीं होगी। गुरुवार को भी कर्फ्यू में शाम को दो घंटे की ढील दी गई थी।”

ज्ञात हो कि मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी के बाद भडक़ी हिंसा पर काबू पाने के लिए मंदसौर व पिपलिया मंडी में कर्फ्यू लगाया गया था। दोनों ही स्थानों पर सामान्य होते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी है।

मंदसौर और पिपलिया मंडी क्षेत्र में पुलिसबल, रेपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय सुरक्षाबल की तैनाती है, कर्फ्यू में ढील के दौरान उनकी गश्ती जारी रहेगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending