Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में कर्फ्यू जारी, डीएम-एसपी को पीटा, कई जिलों में बंद का असर

Published

on

Loading

मंदसौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के उद्देश्य से की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत के बाद शहर व पिपलिया मंडी में लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को भी जारी है। वहीं किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। भीड़ ने प्रदर्शनकारियों का समझाने पहुंचे जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह की पिटाई कर दी और पुलिस अधीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी के साथ भी बदसलूकी की।

गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों और किसानों ने बरखेड़ा पंत पर चक्का जाम कर दिया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ और कांग्रेस ने भी आज (बुधवार) बंद का आह्वान किया है, जिसके चलते कई स्थानों पर बंद का असर भी दिख रहा है।

जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालात बिगड़ते देख दोनों अफसरों ने वहां से निकलने की कोशिश की। वे भीड़ के बीच से भाग रहे थे तभी पीछे से लोगों ने जिलाधिकारी के सिर पर थप्पड़ जड़ दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक से भी बदसलूकी की गई। दोनों अधिकारी किसी तरह सुरक्षित बच निकलने में सफल हुए।

ज्ञात हो कि राज्य में फसल के उचित दाम और कर्ज माफी को लेकर किसान एक जून से हड़ताल पर हैं। 10 जून तक चलने वाली हड़ताल के छठे दिन मंगलवार को किसान पिपलिया मंडी में सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस से उनकी झड़प हो गई और पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चला दी, जिसमें छह किसानों की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हुए।

किसानों की मौत के बाद आंदोलन ने और उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को 30 से ज्यादा वाहन फूंक डाले। उसके बाद मंदसौर व पिपलिया मंडी में कर्फ्यू लगा दिया गया। बुधवार को भी कर्फ्यू जारी है, लेकिन किसान ने भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा है। बरखेड़ा पंत गांव से गुजरने वाले मार्ग पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया है, आवागमन बंद है। परिजनों की मांग है कि मृतक किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। प्रदर्शनकारी गोलीबारी में मारे गए छात्र अभिषेक पाटीदार के शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

चक्काजाम में शामिल दिनेश पाटीदार का कहना है कि, पुलिस ने जानबूझकर गोली चलाई। किसान अपनी मांगों को लेकर सडक़ पर थे और पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की। बुधवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

शव के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समझाने पर जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ओ पी त्रिपाठी पहुंचे तो किसानों ने उनका घेराव कर दिया और धक्कामुक्की भी की। स्थिति बिगडऩे पर त्वरित कार्य बल व भारी पुलिस बल को बुलाया गया, तब कहीं दोनों अधिकारी सुरक्षित निकल पाए। एक तरफ किसानों का जमावड़ा है तो दूसरी ओर पुलिस बल तैनात है।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने किसानों की मौत पर बुधवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इस बंद का कांग्रेस ने भी समर्थन किया। इस बंद का कई स्थानों पर असर भी नजर आ रहा है।

इंदौर में किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान माना कि आमजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसलिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।

इसी तरह उज्जैन, झाबुआ, भोपाल में बंद का मिलाजुला असर नजर आ रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर स्थान पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending