Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसानों के मुद्दों पर हम संवेदनशील : राजनाथ

Published

on

Loading

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें किसानों की समस्याओं के प्रति ‘संवेदनशील’ हैं और उन्हें सुलझाने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसान समुदाय का कल्याण तथा कृषि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में सबसे ऊपर है और केंद्र सरकार राज्य सरकारों की हर संभव सहायता करने की इच्छुक है।

राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं गांव से ताल्लुक रखता हूं और किसान का बेटा हूं। मैं कृषि मंत्री भी रह चुका हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जो कुछ भी संभव है, केंद्र तथा राज्य सरकार उसके लिए प्रयास कर रही है।

मंत्री की यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद आई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान ‘हमारे समाज का आधार स्तंभ हैं और सबसे बड़े उत्पादक व उपभोक्ता हैं।’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों खुद किसानों के मुद्दों को देख रहे हैं और आंदोलनकारी किसानों की सहायता की दिशा में काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में हिंसा पर उन्होंने सतर्क मुद्रा में कहा, मुझे कुछ सूचना मिली है कि कुछ ताकतों ने उकसाने का प्रयास किया और मुख्यमंत्री ने इसकी जांच का आश्वासन दिया है।

केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के सिलसिले में राजनाथ सिंह मुंबई में हैं।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending