Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

गाय ने इंसान की शक्‍ल का बछड़ा जना, लोगों ने माना विष्‍णु का अवतार

Published

on

गाय ने इंसान की शक्लज का बछड़ा जना, लोगों ने माना विष्णु का अवतार

Loading

नई दिल्ली। गाय ने इंसान जैसे दिखने वाले एक बछड़े को जन्म क्‍या दिया कि देखने वालों का गांव में तांता लग गया। उस बछड़े से लोगों ने आशीर्वाद लिया। किसी ने माथा टेका तो किसी ने प्रसाद चढ़ाया।

गाय ने इंसान की शक्लज का बछड़ा जना, लोगों ने माना विष्णु  का अवतार

 

वहीं, कुछ लोगों ने बछड़े को विष्णु का अवतार तक घोषित कर दिया। इस बछड़े की पैदाइश उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पचेन्डा गांव में हुई है।पैदा हुए बछड़े का आधा शरीर गाय जैसा था लेकिन धड़ से ऊपर का हिस्सा हुबहु इंसानों जैसा था। जैसे ही ये खबर लोगों को मिली तो गौशाला में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विष्णु का अवतार गौशाला के संरक्षक पंडित राजा भैया मिश्रा ने बताया की 6 माह पहले इस बछड़े की मां को कसाइयों के हाथों से बचाकर गौशाला लाया गया था। तब से ये गाय इसी गौशाला में है। शुक्रवार सुबह इस गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। भागवत महापुराण में जिक्र है जब जब धरती पर पाप बढ़ा है तब तब भगवान विष्णु अवतार लेते रहे हैं।

कुदरत के इस करिश्मे को देखने के बाद कोई प्रसाद चढ़ा रहा था तो कोई हाथ जोड़कर मनोकामना मांग रहा था। गौशाला के संरक्षक की तरफ से गौकरण अवतार की बात कहने के बाद गौशाला में भारी भीड़ जमा हो गई।

गोकरण अवतार पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके के व्यवसायी महेश कथूरिया के मुताबिक भगवान विष्णु ने गाय के शरीर में जन्म लिया है। हालांकि जन्म के एक घंटे बाद ही इंसानों जैसे दिखने वाले बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद लोग मायूस हो गए।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending