Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्याय की देवी की प्रतिमा ढाका में फिर से लगाई गई

Published

on

Loading

ढाका, 28 मई (आईएएनएस)| बांग्लादेश में न्याय की देवी की प्रतिमा को सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े भवन के सामने फिर से लगा दिया गया है।

एक हाथ में तराजू और एक हाथ में तलवार धारण किए हुए महिला की यह प्रतिमा शुक्रवार को हटाई गई थी। इसे पहले वाली जगह से हटकर लगाया गया है। इस प्रतिमा को दिसंबर में यहां लगाया गया था, जिसका इस्लामी कट्टरवादियों ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इसे बीते साल उस मैदान के सामने स्थापित किया गया जहां साल में दो खास इस्लामी पर्वो पर विशेष नमाज पढ़ी जाती है।

डेली स्टॉर की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिमा को फिर से लगाने का कार्य शनिवार को शाम 7.00 बजे शुरू हुआ। इसमें सात से आठ लोग लगे हुए थे।

मूर्तिकार मृणाल हक ने डेली स्टॉर से कहा कि प्रतिमा अब जहां लगाई गई है, उसे वह सही नहीं मानते क्योंकि इस पर अब लोगों का मुश्किल से ध्यान पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पहले वाली जगह प्रतिमा के लिए सबसे अच्छी जगह थी, लेकिन वह खुश हैं कि कम से कम प्रतिमा को एक जगह मिल गई।

उन्होंने कहा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिकारियों ने हमें शनिवार सुबह को प्रतिमा को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के बारे में सूचित किया।

हालांकि, महान्यायवादी महबूबे आलम ने डेली स्टॉर से कहा कि उन्हें स्थानांतरण के बारे में कुछ नहीं पता है और प्रधान न्यायाधीश को भी इसके बारे में सूचना नहीं दी गई।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending