Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलीपींस संघर्ष में मृतकों की संख्या 95 हुई

Published

on

Loading

मनीला, 28 मई (आईएएनएस)| फिलीपींस के दक्षिणी मारावी शहर में सुरक्षा बलों को आठ नागरिकों के शव मिले हैं, जिनकी हत्या कथित तौर पर आतंकवादियों ने की है।

इसके साथ ही फिलीपींस में बीते छह दिनों से आतंकवादियों और सेना के बीच चल रहे संघर्ष में मृतकों की संख्या 95 हो गई। फिलीपींस की सेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्रिगेडियर जनरल रेस्टिट्यूटो पैडिला के हवाले से कहा है कि मारावी शहर में शनिवार की रात और रविवार की सुबह आठ और शव मिले, जिसमें महिलाओं और एक बच्चे का शव भी शामिल हैं। मारावी बीते मंगलवार से आतंकवादी संगठन माउते के कब्जे में है।

पैडिला ने कहा है, हाल में मिले आठ शवों में चार पुरुष, तीन महिलाओं और एक बच्चे का शव शामिल है।

उन्होंने कहा कि आठ शवों का मिलना उन ‘खबरों’ को साबित करता है कि आतंकवादी अब नागरिकों की भी हत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम आतंकवादियों द्वारा हिंसा की अन्य खबरों की सत्यता का पता लगा रहे हैं।

पैडिला ने बताया कि अब तक 19 नागरिकों के आतंकवादियों के हाथों मारे जाने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि सेना सटीक हवाई हमले करना और शहर में माउते आतंकवादियों के छिपने के अड्डों पर गोलाबारी करना जारी रखेगी।

स्थानीय मीडिया में रविवार को आई खबरों में कहा गया है कि सेना ने माउते आतंकवादियों के कब्जे वाले शहर की घेरेबंदी कर रखी है और सेना तथा आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी, धमाके और भीषण हवाई हमले जारी हैं।

आतंकवादियों को शहर से खदेड़ने के लिए सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से मारावी से सैकड़ों नागरिक पलायन कर चुके हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर मंगलवार की रात मार्शल लॉ लगाने की घोषणा कर दी और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से कथित तौर पर संबद्ध स्थानीय आतंकवादियों को खत्म करने का संकल्प भी लिया।

दुतेर्ते ने शनिवार को इलिगान शहर में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था, जब तक पुलिस एवं सश सेनाएं नहीं कह देतीं कि अब फिलीपींस सुरक्षित है, यह मार्शल लॉ लागू रहेगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending