Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पृथ्वी से बड़े आकार का तारा मिला

Published

on

Loading

वाशिंगटन| नासा के केपलर अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने एक ऐसे तारे की खोज की है, जो तीन ग्रहों के साथ है और इसका आकार पृथ्वी के आकार से थोड़ा बड़ा है।

ईपीआईसी 201367065 नामक तारा एक ठंढा रेड एम-ड्वार्फ है, जिसका आकार और द्रव्यमान सूर्य से आधा है।

150 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह तारा शीर्ष 10 नजदीकी तारों में शामिल है।

इस अध्ययन के नेतृत्वकर्ता, युनिवर्सिटी ऑफ अरिजोना के इयान क्रॉसफील्ड ने कहा, “नाइट्रोजन और ऑक्सीजन से निर्मित एक पतले वातावरण ने पृथ्वी पर जीवन संभव बनाया है। लेकिन प्रकृति आश्चर्य से भरी हुई है। केपलर मिशन के जरिए खोजे गए कई एक्सोप्लैनेट (तारों के चारों ओर चक्कर लगाने वाला ग्रह) मोटे, हाइड्रोजन समृद्ध वातावरण से ढके हुए हैं जो संभवत: जीवन के योग्य नहीं है, जैसा कि हमें पता है।”

युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के स्नातक विद्यार्थी एरिक पेटिगुरा ने कहा, “अभी तक हमने जितने ग्रहों को पाया है उनमें से अधिकांश संतृप्त (सूखे) हैं। यह सबसे ठंडा तारा है, और इसके चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रह उदासीन हैं।”

पेटिगुरा ने इस तारे को छह जनवरी को उस समय खोजा, जब वह नासा द्वारा उपलब्ध कराए गए केपलर के आंकड़े का विश्लेषण कर रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending