Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार : जावड़ेकर

Published

on

Loading

शिमला, 26 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण की दिशा में काम कर रही है और उसका उद्देश्य पांच वर्षो में किसानों की आय दोगुनी करना है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी तबकों के लिए उपयुक्त नीतियों का निर्माण किया है और इसकी अहम उपलब्धियों में भ्रष्टाचार रहित शासन शामिल है।

मंत्री ने कहा, यहां तक कि विपक्ष भी मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सामने रखने में सक्षम नहीं है।

नरेंद्र मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को संवादादाताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा, हमने शासन में पारदर्शिता लाई, 125 करोड़ लोगों को स्वयं-सत्यापन करने का अधिकार दिया, लाल बत्ती उखाड़ फेंका तथा विमान सेवा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) शुरू किया।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने यह भी कहा कि बड़ी उपलब्धियों में महंगाई पर नियंत्रण भी शामिल है। जावड़ेकर ने यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending