Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुकमा में नक्सलियों ने किया बम ब्लास्ट, दो जवान घायल

Published

on

Loading

जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी बस्तर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए।

बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि घायल प्रधान आरक्षक कमलजीत त्यागी और आरक्षक मिथुन कुमार वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया।

वहीं, सुकमा पुलिस अधिक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि सेकेंड बटालियन के केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शुक्रवार की सुबह मिसमा कैम्प से गश्त करते हुए बगड़ैगुड़ा की ओर गए थे। वापसी में ग्राम परियापारा की पगडंडी रास्ते में नक्सलियों ने प्रेशर बम लगाया गया था। अचानक पैर लगने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया।

आईजी सिन्हा ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। गहन तलाशी अभियान जारी है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending