Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

महिला हॉकी में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से रौंदा, सीरीज भी हारे

Published

on

भारत, महिला हॉकी, हॉकी, न्यूजीलैंड

Loading

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड टीम ने भारत को हॉकी के पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में 3-0 से मात दी। रोजा बिच पार्क में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने टेस्ट श्रृंखला में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत, महिला हॉकी, हॉकी, न्यूजीलैंड

पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम को मात देती आई न्यूजीलैंड ने इस मैच की शुरुआत भी सकारात्मक रूप में की। पहले क्वार्टर की समाप्ति के आखिरी मिनट में रेचेल मैक्कान (15वें मिनट) ने फील्ड गोल दागकर न्यूजीलैंड का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही टेस्सा जोप ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर मेजबान टीम को 2-0 से बढ़त दी।

दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से चार मिनट पहले 26वें मिनट में मैक्कान ने अपना दूसरा गोल दागकर न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 3-0 से आगे किया।

इसके बाद बाकी के दो क्वार्टरों में न्यूजीलैंड ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर भारत को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 3-0 से जीत हासिल की।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending