Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस का रुख भूल थरूर को भा रही मोदी सरकार की पॉलिसी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) जाने के लिए सरकार को बधाई दी।

थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कुलभाषण जाधव के मामले में अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई के सरकार के फैसले पर बधाई। यह सर्वश्रेष्ठ तरीका था।”

हालांकि कांग्रेस ने बुधवार को इस कदम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि जाधव के मुद्दे पर आईसीजे जाने से भारत के लिए भी पाकिस्तान द्वारा मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का खतरा पैदा हो जाएगा। कांग्रेस ने साथ ही मुद्दों को द्विपक्षीय आधार पर सुलझाए जाने की वकालत की।

उल्लेखनीय है कि आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की फांसी रोकने का निर्देश दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने बुधवार को कहा था, “क्या इससे पाकिस्तान को सवाल खड़े करने का अधिकार मिल गया, और अगर वह इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय पर ले जाने के लिए इसी के इंतजार में था, तो भारत को सतर्क होने की जरूरत है।”

कुमार ने साथ ही सवाल उठाया था कि क्या सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में यह मामला ले जाने से पूर्व इस कदम के सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending