Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दोस्ती ने हमारे रिश्ते को नई परिभाषा दी : बिपाशा बसु

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग एक वर्ष पूरा होने वाला है और बिपाशा का कहना है कि उनके रिश्ते का मूलभूत आधार दोस्ती है। बिपाशा और करण 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

अपने विवाह की पहली सालगिरह से कुछ पहले ‘नो एंट्री’ अभिनेत्री बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो साझा कर फिर से यादें ताजा की हैं।

वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा है, “जल्द ही एक वर्ष पूरा होने वाला है। यह क्लिप अप्रैल की है, जब हम अधिकारिक तौर पर पति और पत्नी बने थे। अब तक का सफर अद्भुत रहा। हमारे रिश्ते की महत्वपूर्ण नींव दोस्ती है।” दोनों 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में साथ दिखाई दिए थे।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending