Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रेग्नेंट बीवी से सडक़ पर शौहर बोला- तलाक, तलाक, तलाक

Published

on

Loading

अलीगढ़ (यूपी)। तीन तलाक का मुद्दा उठाकर भाजपा जहां अपनी पैठ मुस्लिम महिलाओं के बीच बनाने में जुटी है, वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तीन तलाक के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अलीगढ़ जनपद में एक गर्भवती महिला को उसके शौहर ने बीच सडक़ पर तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया।

जानकारी मिली है कि पीडि़त महिला फातिमा का मायका बिहार के भागलपुर जिले में है। उसका निकाह अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रहने वाले यामीन के साथ एक साल पहले हुआ था। कुछ दिनों से यामीन पत्नी फातिमा को प्रताडि़त कर रहा था। प्रताडऩा की सारी हदें तब पार हो गई, जब यासीन ने फातिमा को बीच सडक़ पर तीन तलाक कहकर छोड़ दिया।

फातिमा अब न्याय के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। थक-हारकर फातिमा अपने वकील के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसपी (क्राइम) पी.के. तिवारी से मिलकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। तिवारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

फातिमा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending