मनोरंजन
कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर को मिलाने के लिए जानिए क्या कहा ऋषि कपूर ने
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का अलग होना फैंस को तो निराश कर ही रहा है। अब लगता है बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को भी उनकी दूरी बर्दाश्त नहीं हो पा रही है।
अब दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर दोनों को एकसाथ आने की गुजारिश की है। लेकिन सुनील ने बड़ी विनम्रता से ऋषि कपूर के इस पहल को नकार दिया। ऋषि कपूर ने आईपीएल के खिलाडि़यों से तुलना करते हुए दोनों को एकसाथ आने को कहा। वहीं ,सुनील ने उन्हीं के अंदाज में मना कर दिया। हालांकि इस बारे में कपिल की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है
ऋषि कपूर ने लिखा,’ सन राइजर्स हैदराबाद की टीम में कपिल शर्मा जैसा दिखने वाला एक खिलाड़ी है। क्या किसी ने सुनील ग्रोवर जैसा दिखने वाला कोई खिलाड़ी किसी टीम में देखा है? मिल जाओ यारो.’
नील ग्रोवर ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट का जवाब भी दिया जवाब उन्होंने लिखा,’ सर, मैं सीजन नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं रिटायर्ड हर्ट हूं।’ अपने इस ट्वीट में ऋषि कपूर को जवाबे देने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर ने यह भी साफ कर दिया कि वे फिलहाल कपिल के शो में वापस आने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
नेशनल3 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल3 days ago
लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद3 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर