Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ईवीएम पर कांग्रेस में कलह, अमरिंदर सिंह और मनीष तिवारी उलझे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ईवीएम से तथाकथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर ही मतभेद उभर आए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रुख कांग्रेस के बयान के विपरीत है जिसका कहना है कि मशीन से छेड़छाड़ संभव है। अमरिंदर के इस बयान पर कुछ ही देर बाद उनकी ही पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने सवाल कर दिए।

तिवारी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘2010 और उससे भी पहले 2001 में जब अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब खुद उन्होंने करके बताया था कि ईवीएम से कैसे छेड़छाड़ की जा सकती है।’

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंकाओं को खारिज करते हूए कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई होती, तो मैं मुख्यमंत्री नहीं होता। यहां अकालियों की सरकार होती। उल्लेखनीय है कि पंजाब में हुए हालिया विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने 117 में से 77 पर जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं, इससे पहले कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करने को पराजित मानसिकता करार दिया था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending