Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाओं को अपनी बात जरूर कहनी चाहिए : कंगना

Published

on

Loading

मुंबई | अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के निर्देशन विकास बहल के खिलाफ लगे छेड़खानी के आरोप के बाद कहा है कि महिलाओं को अपनी बात जरूर रखनी चाहिए और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

कंगना मंगलवार को यहां ‘मेलांज बाई लाइफस्टाइल’ के एक कार्यक्रम में मौजूद थीं, जहां उनसे विकास बहल पर लगे आरोप के बारे में पूछा गया था। इस माह की शुरुआत में आई कुछ खबरों के मुताबिक, बहल के सह स्वामित्व वाली निर्माण कंपनी फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यह आरोप लगाया है।

कंगना ने कहा, “यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि जो महिला भी इस तरह की स्थिति का सामना करती है, उसके लिए इस बारे में सामने आकर बोलना बहुत साहसिक काम है।” अभिनेत्री के मुताबिक, “अगर महिलाएं इस तरह की स्थिति का सामना करती हैं तो उन्हें इस बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उन्हें उनके परिवार, परिवेश और सहकर्मियों द्वारा शर्मिदगी का अहसास नहीं कराना चाहिए।

इस मुद्दे पर अधिक से अधिक महिलाओं को अपनी बात रखनी चाहिए। तभी जागरूकता आएगी।” कंगना ने हालांकि कहा, “कहानी का दूसरा पक्ष भी होगा। अधिकारी और प्रशासन तय करेंगे कि सही क्या है? लेकिन लोगों को अपनी बात जरूर रखनी चाहिए, चाहे वे सही हों या गलत।” उल्लेखनीय है कि बहल ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending