Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस नेता बाले मोदी सबसे प्रभावशाली शख्सियत के रूप में उभरे

Published

on

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस, नोटबंदी

Loading

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबसे प्रभावशाली शख्सियत के रूप में उभरे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात का समर्थन नहीं किया कि चुनाव नतीजे नोटबंदी पर जनमत संग्रह है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस, नोटबंदी
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव नतीजे राज्य सभा में भाजपा की सीटें बढ़ाएंगी और उच्च सदन में बहुमत होने पर राजग सरकार के लिए शेष अवधि में आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण सुधार शुरू करना संभव होगा। दोनों सदनों में सरकार के पास बहुमत होने पर यह किसी भी विधेयक को पारित करने में सक्षम होगी क्योंकि राजनीतिक अड़चनें नहीं रहेंगी।
चिदंबरम ने यहां इंडियन मर्चेंट चैम्बर में कहा कि चुनाव ने स्पष्ट रूप से यह स्थापित कर दिया है कि भारत में सबसे ज्यादा प्रभावशाली शख्सियत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। और उनके पास एक अखिल भारतीय अपील है।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि असली सुधार के लिए बाजार में सरकार का अनावश्यक हस्तक्षेप रोकना, नौकरशाही का पुनर्गठन और एक नैतिक एवं न्यायसंगत समाज बनाना भी बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शेष 24..27 महीनों में (सरकार के) हम नये सुधारों की पहचान कर सकते हैं और आर्थिक वृद्धि को तेज कर सकते हैं जो हमे फिर से आठ फीसदी की संवृद्धि दर पर ले जाएगा। ‘‘मुझे लगता है कि बाधाएं हटाये जाने योग्य हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि संप्रग शासन ने 1991-96 और 2004-14 के बीच संख्या बल के अभाव के बावजूद सुधारों की पेशकश की थी।

नोटबंदी पर चिदंबरम ने कहा कि इसे उप्र में भाजपा की जीत से जोड़ना एक बहुत सुविधाजनक निष्कर्ष होगा। कई अन्य कारणों ने भी चुनाव के दौरान भूमिका निभाई और यह नोटबंदी के कदम पर जनमत संग्रह नहीं था।

चिदंबरम ने इन बातों को भी खारिज कर दिया है सारे जातीय समीकरण टूट गए। ‘‘मुझे नहीं लगता कि जातीय समीकण हमेशा के लिए मिट गया। वर्ष 1971, 1980 और 1984 में भी ऐसी ही बातें कही गई थी।

 

 

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending