Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आचार संहिता के उल्लंघन मे फसे केशव प्रसाद मौर्या

Published

on

Loading

केशव प्रसाद मौर्या, कमल का सिंबल, इलाहाबाद,

Keshav prasad

लखनऊ। 23 फरवरी को हुए मतदान के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इलाहाबाद में मतदान के दौरान केशव प्रसाद कमल सिंबल के साथ वोट देने पहुंचे थे।

उन्होंने कमल का सिंबल अपने जैकेट पर लगा रखा था। केशव प्रसाद मौर्या  के मुताबिक वह अपनी सदरी पर हमेशा कमल का स्टीकर लगाए रहते हैं। 23 फरवरी को वोटिंग के लिए जाते वक्त वह स्टीकर निकालना भूल गए थे।

उन्होंने यह भी कहा है कि आयोग इस मामले में उनके खिलाफ जो चाहे वह कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम ने इस मामले की जांच करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या  इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं और वहीं से वोटर हैं। इलाहाबाद में 23 फरवरी को हुई वोटिंग के दिन केशव प्रसाद सिविल लाइंस इलाके में स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज पोलिंग सेंटर में वोट डालने के लिए पहुंचे थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या  इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं और वहीं से वोटर हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending