Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीएमसी चुनावों में शिवसेना आगे

Published

on

Loading

बीएमसी, बृहनमुंबई नगर निगम, शिवसेना, मनसे

मुंबई | महाराष्ट्र के बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की 227 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को हो रही है, जिसमें शिवसेना आगे चल रही है।  दोपहर तक मिले प्रारंक्षिक आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना 85 वार्डो में आगे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 52 वार्डो में आगे है। इसके बाद कांग्रेस 16 वार्डो में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नौ वार्डो में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) छह वार्डो में और अन्य पांच वार्डो में आगे हैं।
मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को लगभग 55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें करीब पांच लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। महाराष्ट्र के नौ अन्य निकायों, 26 जिला परिषदों और 283 पंचायत समितियों के लिए भी दो चरणों में 16 और 21 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है।

 

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending