Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब में पुलिस ने 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

Published

on

Loading

सऊदी अरब में पुलिस ने 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

रियाद । सऊदी अरब की पुलिस की पुलिस ने हाल ही में जेद्दा छापों के दौरान 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शनिवार को जेद्दा में आतंकवादियों के दो ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए और 16 अन्य को जिंदा गिरफ्तार किया गया। इन 16 आतंकवादियों में 10 पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मारे गए दो लोग सऊदी अरब के निवासी थे, जिनमें से एक व्यक्ति का सऊदी अरब की दो मस्जिदों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों से संबंध था।

इनमें से एक विस्फोट 2015 में असीर क्षेत्र में हुआ था, जिसमें 16 पुलिसकर्मी मारे गए थे। पुलिस द्वारा मारे गए छापों के दौरान तीन ग्रेनेड, विस्फोटक बनाने वाले 48 प्रकार के रसायन और धातु के टुकड़े बरामद किए थे। इसके अलावा पुलिस ने बंदूकें और गोलियां भी बरामद की थीं।

ये हालिया छापे और गिरफ्तारी देश में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियानों का हिस्सा हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending