Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप ईरान परमाणु समझौते पर विचार कर रहे हैं : पेंस

Published

on

Loading

ट्रंप ईरान परमाणु समझौते पर विचार कर रहे हैं : पेंस

वाशिंगटन | अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इस बात का विश्लेषण कर रहा है कि ईरान और पांच महाशक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते को जारी रखा जाए या नहीं। पेंस से रविवार को एबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या ट्रंप प्रशासन 2015 के इस करार को जारी रखेगा। जवाब में उन्होंने कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं।”

पेंस ने कहा, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति आने वाले दिनों में इस पर फैसला लेंगे। वह अपने सभी सलाहकारों से सलाह लेंगे, लेकिन इस मुद्दे पर कोई गलती नहीं करेंगे। राष्ट्रपति का मानना है कि ईरान को अपनी शत्रुतापूर्ण और युद्धकारी गतिविधियों को करने से पहले दो बार सोचना पड़ेगा।”

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह ईरान द्वारा मध्यम दूरी की मिसाइल के परीक्षण की प्रतिक्रियास्वरूप शुक्रवार को ईरान बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े 25 व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “ईरान आग से खेल रहा है। राष्ट्रपति (बराक) ओबामा उनके ऊपर बेहद मेहरबान थे। लेकिन मैं नहीं हूं!”

ईरान के साथ ओबामा प्रशासन के परमाणु समझौते की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने इस बहुपक्षीय संधि से अभी तक अमेरिका को अलग नहीं किया है। जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन भी इस समझौते से जुड़े हैं।

ईरान पर पिछले शुक्रवार नए प्रतिबंध लगाते हुए ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ईरान के ‘उत्तेजनापूर्ण व्यवहार’ के जवाब में यह अभी पहला ही कदम है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने भी कहा कि इस्लामिक गणतंत्र के मामले में अमेरिका की ‘सहनशीलता’ खत्म हो चुकी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending