Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नागपुर स्थित संघ में विश्वास, किसी अन्य में नहीं : पर्रिकर

Published

on

Loading

नागपुर स्थित संघ में विश्वास, किसी अन्य में नहीं : पर्रिकर

पणजी | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर की ओर से पेश की गई राजनीतिक चुनौतियों पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केवल उस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में विश्वास करते हैं जिसका मुख्यालय नागपुर में है। किसी अन्य संगठन से उनका कोई लेना देना नहीं है।

पर्रिकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यहां संघ परिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूरा समर्थन कर रहा है। मैं उस संघ में विश्वास करता हूं जिसका मुख्यालय नागपुर में है। मैं वेलिंगकर के बारे में बोलना नहीं चाहता हूं। उनकी एक राजनीतिक पार्टी है और वह अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चुनना लोगों को है।”

पर्रिकर और भाजपा की कड़ी आलोचना करने की वजह से गत साल वेलिंगकर को संघ के राज्य प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। उन्होंने राज्य में सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के माध्यम के रूप में क्षेत्रीय भाषा की जगह अंग्रेजी भाषा का समर्थन करने के लिए पार्टी और पर्रिकर, दोनों की निंदा की थी।

वेलिंगकर को हटाए जाने के विरोध में गोवा में करीब 2000 पूर्णकालिक स्वयं सेवकों ने संघ से सामूहिक त्याग पत्र दिया था और उनका समर्थन करने का फैसला किया था। वह नव गठित राजनीतिक पार्टी गोवा सुरक्षा मंच के मुखिया भी हैं।

मंच, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और शिवसेना के साथ मिलकर राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रहा है जिसके लिए मतदान चार फरवरी को होगा। एमजीपी, गोवा में भाजपानीत सरकार में एक सहयोगी पार्टी रह चुकी है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending