Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

छपरा | बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आचार्य केशवानंद गिरी की बुधवार रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मठिया गांव निवासी केशवानंद को बुधवार रात कुछ लोगों ने किसी बहाने से बुलाया। वे घर वालों को तुरंत वापस आने की बात कह कर चले गए।

मांझी के थाना प्रभारी प्रभाकर पाठक ने बताया कि गुरुवार को केशवानंद का शव मांझी-बंगरा पथ पर पुलिया के समीप से बरामद किया गया। उनकी गोली मारकर हत्या की गई।

भाजपा नेता की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है।

मृतक जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से 1985 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे और पूर्व सरपंच भी थे।

पाठक के बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर ही है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending