Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को थेरेसा से मुलाकात करेंगे

Published

on

Loading

Donald trumpवाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप के अमेरिका के नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद थेरेसा उनसे मुलाकात करने वाली पहली विदेशी नेता होंगी।

संभावना है कि दोनों नेता ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के फैसले के बाद सहयोगी देशों के बीच व्यापार समझौतों की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

ट्रंप ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि ब्रिटेन का ब्रेक्सिट (यूरोपीय संघ से अलग होना) का फैसला शानदार है। ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद वह ब्रिटेन के समक्ष त्वरित और निष्पक्ष व्यापार समझौते की पेशकश रखेंगे।

स्पाइसर ने शनिवार को कहा कि ट्रंप की 31 जनवरी को मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के साथ भी मुलाकात की योजना है। ट्रंप ने कहा है कि वह अवैध शरणार्थियों की घुसपैठ रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक दीवार का निर्माण कराना चाहते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप

Published

on

Loading

मास्को। रूस में सेना के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अफसर रूस का मुख्य संचार निदेशालय का प्रमुख वादिम शमारिन है। इससे कुछ दिन पहले ही रिश्वत लेने के ही आरोप में रूस के उपरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया गया था।

रूसी समाचार एजेंसियों ने एक सैन्य अदालत का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें दो महीने के लिए हिरासत में रखा गया है, लेकिन मामले के अन्य विवरण नहीं बताए गए हैं। इससे पहले, इसी साल अप्रैल में, रक्षा उप मंत्री तैमूर इवानोव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इवानोव सर्गेई शोइगु के करीबी सहयोगी थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। शोइगु को हटाए जाने के दो दिन बाद रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यूरी कुजनेत्सोव को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि रक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी का यह संकेत नहीं है कि यह सेना के खिलाफ अभियान है। पेसकोव ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक सतत कार्य है, यह कोई अभियान नहीं है। यह लगातार चलता रहता है। यह हमारे कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गतिविधि का अनिवार्य हिस्सा है।’’ यूक्रेन के साथ लड़ाई में कीव पर जल्दी कब्जा करने में रूस की विफलता के लिए शोइगु को व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया था और निजी सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन ने उन पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में शोइगू को हटाने और सेना प्रमुख जनरल वेलेरी गेरासिमोव को हटाने की मांग करते हुए विद्रोह कर दिया था।

Continue Reading

Trending