Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जबलपुर में कांग्रेस नेता व साथी की हत्या

Published

on

Loading

जबलपुर में कांग्रेस नेता व साथी की हत्या

जबलपुर | मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और उसके साथी कुक्कू पंजाबी की हत्या कर दी। हत्या की वजह और हत्यारों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजू मिश्रा और कक्कू पंजाबी बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र में बल्देवनाका में सड़क किनारे बात कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोली चला दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक हरिओम शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि आशंका है कि आरोपी कुक्कू पंजाबी को निशाना बनाने आए होंगे और उसी क्रम में राजू मिश्रा की भी जान चली गई। पंजाबी आपराधिक पृष्ठभूमि का था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। हत्या की मूल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending