Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब चुनाव में तीन-चौथाई सीट जीतेंगे : प्रकाश सिंह बादल

Published

on

Loading

parkashsinghbadalपटना। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां बुधवार को कहा कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा (शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन) किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। हमलोग तीन-चौथाई सीटें जीतेंगे। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने बिहार की राजधानी पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम तीन-चाथाई सीटें जीतेंगे।”

इस दौरान उन्होंने प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तैयारी अच्छी की गई है। पंजाब में अगले महीने चार फरवरी के मतदान होना है।

इसके पूर्व पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर उनका बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर देश-विदेश से श्रद्घालु पटना साहिब आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पटना पहुंचेंगे।

इससे पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर सिंह जी पहुंचकर मत्था टेका था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भी यहां आकर मत्था टेक चुके हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending