Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीसीसीआई के ‘बॉस’ बन सकते हैं गांगुली, गावस्कर ने बताया सबसे बेहतर विकल्प

Published

on

Loading

Saurabh gangulyनई दिल्ली। महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मंगलवार को देश के शीर्ष क्रिकेट संघ के अंतरिम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम की संस्तुति की है। गौरतलब है कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू न करने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त कर दिया है।

दोनों शीर्ष अधिकारियों की बर्खास्तगी के बाद बीसीसीआई के शीर्ष पद के लिए कई नाम सामने आए हैं। इनमें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। गांगुली लोढ़ा समिति की संस्तुतियों पर भी खरे उतरते हैं, क्योंकि समिति ने अपनी प्रारंभिक सिफारिशों में कहा था कि बीसीसीआई के शीर्ष पद पर किसी पूर्व खिलाड़ी को होना चाहिए।

गावस्कर ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, “बीसीसीआई में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले कई अधिकारी हैं और उनमें से जो एक नाम मेरे जेहन में आ रहा है, वह हैं सौरभ गांगुली।”

गावस्कर ने कहा, “याद करिए, 1999-2000 में जब भारतीय क्रिकेट मैच फिक्सिंग विवाद में बुरी तरह घिर गया था, तब गांगुली को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई और वह भारतीय क्रिकेट को पटरी पर लाए।”

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तहत बोर्ड के मौजूदा वरिष्ठतम उपाध्यक्ष बतौर अध्यक्ष तथा संयुक्त सचिव बतौर सचिव बोर्ड का कामकाज संभालेंगे।

गांगुली हालांकि बोर्ड के न तो उपाध्यक्ष हैं और न ही उन्होंने सीएबी में तीन वर्ष का कार्यकाल ही पूरा किया है कि उन्हें बीसीसीआई का उपाध्यक्ष बनाया जा सके।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending