Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने शिवाजी स्मारक के लिए की ‘जल पूजा’, कांग्रेस बरसी

Published

on

नरेंद्र मोदी, छत्रपति शिवाजी महाराज, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, भाजपा

Loading

नरेंद्र मोदी, छत्रपति शिवाजी महाराज, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, भाजपा

मुंबई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई तट के करीब अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के लिए ‘जल पूजा’ की। वह भारतीय तट रक्षक के एक होवरक्राफ्ट से पूजा करने पहुंचे। इस स्मारक के निर्माण में 3,600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ‘शिव स्मारक’ का निर्माण अरब सागर में मुंबई तट से 1.5 किलोमीटर दूर होगा।इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सी.विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य लोग मौजूद थे।

भारतीय तट रक्षक का होवरक्राफ्ट शनिवार दोपहर गिरगाउम चौपाटी से रवाना हुआ, जिसमें महान मराठा योद्धा के वंशज उदयन राजे भोसले तथा शंभाजी राजे भोसले भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद थे। परियोजना के लिए अरब सागर में चिन्हित जगह पर मोदी ने जल पूजा के लिए तांबे के एक पात्र से जल छिड़का और कुछ मिट्टी रखी।बाद में गिरगाउम चौपाटी लौटने पर उनका पारंपरिक महाराष्ट्रीयन बैंड द्वारा स्वागत किया गया, जहां उन्होंने बिगुल व तुतड़ी के बीच स्मारक के लिए एक अन्य ‘भूमि पूजा’ की।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने मोदी के दौरे के दौरान नोटबंदी के विरोध में अपनी शांतिपूर्ण रैली को रोके जाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना की कड़ी आलोचना की। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात से ही उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया था और अंधेरी स्थित अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं दी।उन्होंने कहा, “यह क्या है, प्रधानमंत्री मोदी? हम लोकतांत्रिक राष्ट्र में रहते हैं, यह तो हिटलर-राज की तरह है। हमें अपनी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से भी उठाने की अनुमति नहीं दी गई।”

निरूपम ने कहा, “मीडिया को मुझसे मिलने से रोका गया और मुझे नजरबंद रखा गया।”वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार बुरी तरह डरी हुई व क्षुब्ध है। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी स्वीकार करने लायक नहीं रह गई है।”

सावंत ने कहा, “हम संजय निरूपम को नजरबंद करने की निंदा करते हैं। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह कदम इस बात की पुष्टि करता है कि भाजपा सरकार परपीड़क तथा फासीवादी मानसिकता की है, जो नागरिकों के शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने के मौलिक व संवैधानिक अधिकार प्रदान करने से इंकार करती है।”जल पूजन तथा भूमि पूजा करने के बाद मोदी कई और कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए मध्य मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के लिए रवाना हो गए।

 

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending