Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार, झारखंड में 1 करोड़ रुपये जमा करने वाले खातों की जांच

Published

on

Loading

झारखंड में 1 करोड़ रुपये जमा करने वाले खातों की जांचपटना | केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद बिहार और झारखंड में उन बैंक खातों की जांच आयकर विभाग ने शुरू कर दी है, जिनमें एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई है। ऐसे खातों में व्यवसायी, किसी संस्थान या फर्म समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमें कई नक्सलियों के खाते भी बताए जा रहे हैं। बिहार आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार और झारखंड में 1700 से ज्यादा संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें आठ नवंबर के बाद खातेदारों ने बड़े पैमाने पर पुराने नोट जमा कराए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभ में उन खातों की जांच की जाएगी, जिनमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए गए। आयकर विभाग के निदेशक (अन्वेषण) अशोक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे 1700 से ज्यादा बैंक खातों की जांच की जा रही है। जो खाताधारक पैसे जमा करने का सही कारण नहीं बता पाएंगे, उनके पैसे जब्त कर लिए जाएंगे।

इन बैंक खातों में सबसे ज्यादा खाते पटना, कटिहार, सुपौल, रांची, देवघर, धनबाद, पूर्णिया, चाईबासा, जमशेदपुर समेत अन्य जिलों के हैं। इनमें निजी बैंक के खातों की संख्या ज्यादा है। कई लोगों के खाते ऐसे भी मिले हैं, जो हैं झारखंड में, लेकिन इनका कारोबार और मुख्य आधार बिहार के किसी जिले में है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending