Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस ने मोदी के भ्रष्टाचार का मुद्दा 2013 में क्यों नहीं उठाया : केजरीवाल

Published

on

Loading

कांग्रेस ने मोदी के भ्रष्टाचार का मुद्दा 2013 में क्यों नहीं उठाया : केजरीवाल

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह सवाल उठाया कि कांग्रेस ने 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा क्यों नहीं उठाया? आप नेता ने एक वीडियो में कहा कि इसका कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच हुआ कोई समझौता हो सकता है।

केजरीवाल की टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत ली थी।

राहुल ने कहा था कि 2013 में कॉरपोरेट घरानों पर आयकर विभाग के एक छापे में मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे।

केजरीवाल ने भी एक महीने पहले यही दावा किया था।

केजरीवाल ने पूछा, “आयकर के छापे के दौरान जब बिड़ला के कागजात में मोदीजी का नाम आया था, उस समय वह भाजपा की ओर केवल प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। फिर उन्होंने (कांग्रेस) वह मामला तब क्यों नहीं उठाया?”

केजरीवाल ने पूछा, “क्या उस समय भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई समझौता हुआ था?”

केजरीवाल प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में इस आरोप की जांच कराए जाने की मांग की थी कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें रिश्वत दी गई थी।

नेशनल

अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात

Published

on

Loading

अमेठी। अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।

स्मृति ईरानी ने कहा, “मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।

वहीँ इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक चुनावी रैली में कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने से डर गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल से पहले सोनिया गांधी भी डरकर राजस्थान चली गई थीं।

वहीं कांग्रेस ने अपने इस फैसले का बचाव किया है। इन आलोचनाओं का जवाब कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, ”राहुल गांधी जी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर बहुत सारे लोगों की बहुत सारी राय है लेकिन वह राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वे सोच-समझ कर दांव चलते हैं। ऐसा निर्णय पार्टी के नेतृत्व ने बहुत विचार-विमर्श कर बड़ी रणनीति के तहत लिया है।

उन्होंने लिखा है,” इस निर्णय से बीजेपी,उसके समर्थक और चापलूस धराशायी हो गए हैं.बेचारे स्वयंभू चाणक्य जो ‘रंपरागत सीट’की बात करते थे, उनको समझ नहीं आ रहा अब क्या करें? रायबरेली सिर्फ सोनिया जी की नहीं, खुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है.यह विरासत नहीं ज़िम्मेदारी है, कर्तव्य है।

उन्होंने लिखा है, ”रही बात गांधी परिवार के गढ़ की, तो अमेठी-रायबरेली ही नहीं, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश गांधी परिवार का गढ़ है। राहुल गांधी तो तीन बार उत्तर प्रदेश से और एक बार केरल से सांसद बन गए, लेकिन मोदी जी विंध्याचल से नीचे जाकर चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए?”

Continue Reading

Trending