Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में सर्द हवाओं के साथ खिली धूप

Published

on

Loading

 

शिमला| हिमाचल प्रदेश में पडी कड़ाके की ठण्ड के बाद अधिकतर हिस्सों में सोमवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ़ रहा। जबकि मौसम साफ़ होने के बाद भी साइड हवाएँ तेज़ है।  मौसम कार्यालय ने बताया कि सोमवार को शिमला के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस था।

लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस और किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मनोरम पर्यटन स्थल मनाली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला का 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चम्बा शहर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending