Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू एवं कश्मीर में तापमान बढ़ा

Published

on

Loading

 

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में अब तक देखे गए मौसम के उतार चढ़ाव के चलते अब तापमान में सुधार हुआ है और सोमवार को घाटी में बादल घिरे हुए हैं। गुलमर्ग में रविवार रात भर हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो  गुलमर्ग शहर में रविवार रात हल्का हिमपात हुआ, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, “श्रीनगर शहर में भी रात के तापमान में सुधार हुआ है। न्यूनतम तापमान रात में शून्य से 0.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा।”

अधिकारी ने बताया, “लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे, जबकि करगिल में शून्य से 14 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में आसमान पर हल्के बादल घिरे रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

इधर, इसके पड़ोसी राज्य हिमाचल में पिछले 10 दिनों से भारी हिमपात हो रहा है, लेकिन घाटी में अभी हिमपात नहीं हुआ है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending