Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बहुत अच्छे डांसर हैं जैकी चान : दिशा पटानी

Published

on

Loading

latestनई दिल्ली | अभिनेत्री दिशा पटानी को आगामी भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में जैकी चान के साथ देखा जाएगा। दिशा का कहना है कि दिग्गज अभिनेता जैकी बेहद अच्छे डांसर हैं।

अभिनेत्री ने मुंबई से फोन पर दिए अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि हम सबने काफी आनंद लिया लेकिन मेरे मुताबिक चीन के लोगों ने अधिक आनंद लिया। उनके लिए बॉलीवुड का डांस देखना एक सपना था। यह एक अच्छा अनुभव था और जैकी अच्छे डांसर हैं।”

दिशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैकी हमेशा से बॉलीवुड के गाने पर डांस करना चाहते थे।

बॉलीवुड की 21 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए जैकी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। वह चीन के लोकप्रिय अभिनेता की प्रशंसक हैं।

आगामी फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में दिशा को पुरातžववेत्ता के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में सोनू सूद में मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होगी।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending