Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टाइगर की बहन कृष्णा ने रेड बिकिनी में दिया पोज, दिशा पटानी ने ऐसे किया रिएक्ट

Published

on

Loading

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है जो अब जमकर वायरल हो रही है।

फोटो में कृष्णा रेड बिकिनी में नजर आ रही है। इस फोटो पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी रिएक्शन आया है। दिशा पाटनी ने कृष्णा की बिकिनी फोटो पर फायर इमोजी शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff)

गौरतलब है कि  कुछ समय पहले कृष्णा श्रॉफ का ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स से ब्रेकअप हुआ है। कृष्णा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

कृष्णा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ”आप सभी फैन क्लब बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन हायम्स के साथ टैग करना बंद करें। हम अब साथ नहीं हैं तो हम दोनों को एक साथ जोड़ना बंद करें। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यह कितना पब्लिक था, धन्यवाद।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending