Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का तगड़ा झटका, सुनामी की चेतावनी

Published

on

Loading

पोर्ट मोरेस्बी। पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 8.0 तीव्रता का भूकंप का झटका दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप के झटके पापुआ न्यू गिनी से 60 किलोमीटर पूर्व तारोन में दर्ज किए गए। भूकंप के बाद तीन घंटे में खतरनाक सुनामी लहरें पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपों, इंडोनेशिया, नौरू और अन्य द्वीपों के तटीय क्षेत्रों पर पहुंच सकती हैं.

भूकंप का केंद्र शुरुआत में 73.4 डिग्री की गहराई में 4.474 डिग्री दक्षिणी अक्षांक्ष और 153.577 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, सुनामी की लहरें उठने की आशंका है। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।

विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।

Continue Reading

Trending